Kia Carnival 2024 भारत में CBU मॉडल के रूप में पेश की जाएगी।

Kia Carnival 2024 की प्री-लॉन्च बुकिंग्स 16 सितंबर से शुरू होंगी।

यह लग्जरी MPV 3 अक्टूबर को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च की जाएगी।

बुकिंग राशि ₹2 लाख से शुरू होगी, जो Kia डीलरशिप्स या वेबसाइट से की जा सकेगी।

इस गाड़ी में 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है।

Kia Carnival 2024 में फर्स्ट-क्लास केबिन एक्सपीरियंस के लिए प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन दिया गया है।

इस MPV में स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स होंगे, जिनमें वॉयस कमांड और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं।

Carnival 2024 में 3-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है, जिससे हर यात्री को आरामदायक अनुभव मिलेगा।

Carnival 2024 में 12.3-इंच का पैनोरमिक कर्व्ड डिस्प्ले और ADAS के 23 फीचर्स होंगे।

Kia 3 अक्टूबर को Carnival के साथ EV9 इलेक्ट्रिक SUV भी लॉन्च करेगी।