सेकंड हैंड कार खरीदने जा रहे हैं? इन 7 जरूरी बातों का रखें ध्यान!

गाड़ी की कंडीशन का अच्छे से निरीक्षण करें। किसी भी डील से पहले कार की स्थिति की सही जांच करें, ज़रूरत हो तो मकैनिक की मदद लें।

टायरों की हालत जरूर चेक करें। पुराने टायर अधिक खर्च ला सकते हैं, इसलिए इन्हें जरूर जांचें।

कार में डेंट या डैमेज को नज़रअंदाज़ न करें। A, B, और C पिलर के साथ इंजन एरिया की स्थिति को जांचें।

मेंटेनेंस रिकॉर्ड जरूर देखें। इससे पता चलेगा कि कार की नियमित देखभाल कैसे की गई है।

रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स को चेक करना न भूलें। इससे कार की उम्र और असली मैन्युफैक्चरिंग डेट का पता चलेगा।

इंश्योरेंस को अपने नाम पर ट्रांसफर कराएं। पुराने मालिक का इंश्योरेंस तुरंत अपने नाम पर करवा लें।

टेस्ट ड्राइव लेना अनिवार्य है। इसे हाईवे, ट्रैफिक वाली सड़क पर चलाकर ब्रेक, क्लच, और सस्पेंशन की जांच करें।