अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

10 अक्टूबर को महा सप्तमी के अवसर पर अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा, और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

11 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जैसे इंफाल, ईटानगर, और चेन्नई।

14 अक्टूबर को गंगटोक में दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा के कारण अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और दीपावली के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर, 13 अक्टूबर, और 20 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी होगी।

12 अक्टूबर को दूसरा शनिवार और 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार की छुट्टी रहेगी।

बैंक हॉलिडे के दौरान नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी।